• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 65 साल बाद फिर सजी बारात… 82 साल के दूल्हे और 77 साल की दुल्हन ने लाठी के सहारे एक-दूसरे को पहनाई वरमाला
Image

65 साल बाद फिर सजी बारात… 82 साल के दूल्हे और 77 साल की दुल्हन ने लाठी के सहारे एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

बलदेव प्रसाद और बेचनी देवी ने मनाई 65 वीं वैवाहिक वर्षगांठ, अधूरे सपनों को किया पूरा हल्दी, बारात और संगीत के साथ बुजुर्ग दंपती ने दोहराए शादी के पल

अंबिकापुर। कहते हैं सच्चा प्यार उम्र नहीं देखता और इसका जीवंत उदाहरण शहर में सोमवार को देखने को मिला, जब 82 वर्षीय बलदेव प्रसाद सोनी और 77 वर्षीय बेचनी देवी ने अपनी 65वीं वैवाहिक वर्षगांठ को उसी उत्साह और रिवाज़ के साथ मनाया जैसे किसी नवविवाहित जोड़े की शादी हो।

शहर के ब्रह्मरोड निवासी बलदेव प्रसाद सोनी और उनकी धर्मपत्नी बेचनी देवी की यह सालगिरह केवल एक पारिवारिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि संस्कार, प्रेम और समर्पण की मिसाल बन गई।

हल्दी से बारात तक फिर सजी 65 साल पुरानी शादी : आयोजन की शुरुआत पारंपरिक हल्दी रस्म से हुई, जिसमें परिवार और रिश्तेदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरे दिन ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ बारात निकली, जिसमें मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए।
दूल्हा बने बलदेव प्रसाद पारंपरिक पोशाक में सबका दिल जीत ले गए, वहीं दुल्हन बनीं बेचनी देवी ने मुस्कुराते हुए फिर से शादी के वो पल जी लिए।

नई पीढ़ी को संस्कार सिखाने की थी चाहत :
परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन इसलिए किया गया ताकि नई पीढ़ी रिश्तों की अहमियत और साथ निभाने के अर्थ को समझ सके।
चारों संतानें बड़े बेटे दिनेश, छोटे बेटे विनोद, और बेटियां मंजू व अंजू ने मिलकर इस आयोजन का बीड़ा उठाया। घर में बाकायदा मंडप सजा, बारात निकली और होटल में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

परिवार की बहुएं बसंती और उर्मिला, दामाद शिवशंकर और अशोक, और अन्य रिश्तेदारों ने भी आयोजन में अहम भूमिका निभाई। पूरा माहौल आनंद, भावनाओं और उल्लास से भर गया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *