• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शुभारंभ फाउंडेशन काव्यांजलि पाठ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
Image

शुभारंभ फाउंडेशन काव्यांजलि पाठ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

रायपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा “काव्यांजलि पाठ एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शनिवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शुभा शुक्ला निशा, शिप्रा घोष, शशि दुबे, अंजता चौधरी, संध्या रानी शुक्ला, विजया ठाकुर एवं सुमन शर्मा बाजपेयी उपस्थित रहीं। सभी कवयित्रियों ने अपनी भावपूर्ण काव्य प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था की अध्यक्ष डॉ. सीमा कटंकार, सचिव डॉ. अरुणा यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण लाहोटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा शर्मा एवं मुख्य संरक्षक छबि लाल सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कुल 31 विशिष्ट कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को साहित्यिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। संस्था द्वारा सभी प्रतिभागियों को साल-श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लक्ष्मी जिल्हारे, नंदनी ठाकुर, कृति शुक्ला, प्रीति मिश्रा, समता वारा एवं दौलती गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्यों—प्रीति ठाकुर, खुशबू शर्मा, गौरी अवधीया, अनिता-हेतल चौहान, सुषमा तिवारी, महेश अशपालिया, गौरव दुबे एवं मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सोनी—का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मीनारायण लाहोटी एवं डॉ. अरुणा यादव द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। अंत में संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *