भिलाई। तालाब में नहाने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना ग्राम देव बलौदा की बताई जा रही है। मृतक की पहचान चित्रांश मोगराज, निवासी भिलाई-3 के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, चित्रांश अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था, इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और डीप डाइविंग कर शव को बाहर निकाला।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। फिलहाल भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।














