Image

रायपुर के आकाश में सूर्यकिरण की धूम

रायपुर: भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने राजधानी रायपुर के आकाश में अद्भुत प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने हर छत्तीसगढ़वासी के दिल में गर्व और देशभक्ति की लहर दौड़ा दी।

सांसद बृजमोहन ने जताया आभार : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक एयर शो नहीं, बल्कि भारत की सैन्य शक्ति, अनुशासन और जनसहभागिता का प्रेरणादायी संगम था।

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण : सांसद अग्रवाल ने सूर्यकिरण टीम के सभी वीर वायुसेना पायलटों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टीम के साहस, कौशल और परिश्रम ने पूरे राष्ट्र को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ के जांबाज फाइटर पायलट गौरव पटेल का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि यह समूचे प्रदेश के लिए प्रेरणास्पद है।

लोगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा : कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गए। सांसद अग्रवाल ने आयोजकों, वायुसेना के अधिकारियों और जवानों को भी इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए साधुवाद दिया।

Releated Posts

रायपुर में माइनिंग कंस्ट्रक्शन उपकरणों का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो 11 से 14 मार्च तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माइनिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े आधुनिक उपकरणों और मशीनों की प्रदर्शनी…

ByByRaipurNow Mar 7, 2026

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर के आकाश में सूर्यकिरण की धूम - RaipurNow