Image

कांग्रेस टैलेंट से जुड़ें तर्कपूर्ण युवा,

अजय चंद्राकर पर कहा कभी-कभी लगता है एफआईआर दर्ज कराऊं
छत्तीसगढिया वाद पर बोले – जो यहां आकर रह गया, वही छत्तीसगढिया है

अंबिकापुर | पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को कांग्रेस के टैलेंट हंट अभियान को लेकर कहा कि जो तर्कपूर्ण बातों के साथ जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि यह अभियान उन युवाओं के लिए है जो कांग्रेस से जुड़कर अपने विचारों और क्षमताओं से समाज में योगदान देना चाहते हैं।

टीएस सिंहदेव बोले युवाओं को जोड़ने का अभियान है कांग्रेस टैलेंट हंट जो तर्कपूर्ण बातों को लेकर जुड़ना चाहते हैं उनके लिए अवसर है, जो युवा जुड़ना चाहते हैं उनके जोड़ने का अभियान है।

छत्तीसगढिया वाद पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढिया वाद का कोई भी जनक हो, लेकिन जो भी देश के कानून के तहत यहां आकर रह रहा है, उसे यहां रहने का पूरा अधिकार है। अगर यहां के लोगों का शोषण हो रहा हो तो बात अलग है, पर जो यहां बस गया, वो भी छत्तीसगढिया है।
उन्होंने आगे कहा अमित बघेल के पूर्वज कितने साल पहले यहां आए, यह भी पूछना चाहिए। कुछ बातें बुद्धिपूर्वक करनी चाहिए। जो यहां आकर रह गया, वो छत्तीसगढिया हो गया।

अजय चंद्राकर पर बोले कभी-कभी लगता है एफआईआर दर्ज कराऊं
टीएस सिंहदेव ने भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कभी-कभी लगता है अजय चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊं। उनसे मित्रवत व्यवहार है, लेकिन इतनी हल्की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
दरअसल, अजय चंद्राकर ने हाल ही में टीएस सिंहदेव को लेकर लाइसेंसी बंदूक वाले जैसी टिप्पणी की थी, जिस पर सिंहदेव ने यह जवाब दिया। अजय चंद्राकर से मित्रवत संबंध हैं, पर हल्की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

Releated Posts

आंजनेय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

रायपुर । विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष…

ByByRaipurNow Sep 12, 2026

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *