• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने किया सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Image

पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने किया सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण

गुणवत्ता पर विशेष जोर, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

अंबिकापुर। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को सरगुजा प्रवास के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने दौरे की शुरुआत स्वच्छता चेतना पार्क से की, जहां उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद मंत्री श्री अग्रवाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए। साथ ही कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

मंत्री ने आगे नगर निगम के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और उपस्थित इंजीनियरों व अधिकारियों से कहा कि भवन निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे नगर निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुगमता मिले।

इसी क्रम में मंत्री श्री अग्रवाल ने नेहरू वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर के सभी वार्डों में सड़कों का गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।
साथ ही उन्होंने शहर की सकरी गलियों का सर्वे कर वहां भी डामरीकरण कार्य सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले और शहर के अंदरूनी मार्ग भी सुगम बनें। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्डी.एन. कश्यप सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

आंजनेय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

रायपुर । विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष…

ByByRaipurNow Sep 12, 2026

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *