• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सीतापुर में किसानों का धरना, पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में उठी 14 सूत्रीय मांगें
Image

सीतापुर में किसानों का धरना, पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में उठी 14 सूत्रीय मांगें

अंबिकापुर। सीतापुर में किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान सर्किट हाउस के सामने धरने पर बैठे हैं। किसानों ने धान खरीदी, रकबा घटने, पंजीयन में गड़बड़ी, गिरदावरी और एग्रीस्टेक से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

किसानों का कहना है कि इस बार बड़ी संख्या में किसानों का रकबा घटा दिया गया है, कई किसानों का पंजीयन ही नहीं हुआ, और जिनका हुआ भी है, उनमें गिरदावरी की गलत प्रविष्टियां की गई हैं। किसानों का आरोप है कि यदि उनका धान नहीं बिकेगा तो जीवकोपार्जन कैसे होगा — यही उनकी सबसे बड़ी चिंता है।

धरनास्थल पर किसानों के साथ पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद हैं। अमरजीत भगत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 14 सूत्रीय मांगों की सूची तैयार की गई है, जिसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम से एसडीएम को ज्ञापन के रूप में सौंपा जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो किसान आंदोलन को और उग्र रूप देंगे।

सीतापुर में यह आंदोलन फिलहाल शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, लेकिन किसानों में शासन की नीतियों को लेकर गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है।

Releated Posts

आंजनेय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

रायपुर । विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष…

ByByRaipurNow Sep 12, 2026

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *