• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बसन्त पण्डो से मिलकर कहा आप मेरे भी पुत्र समान हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Image

बसन्त पण्डो से मिलकर कहा आप मेरे भी पुत्र समान हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित केंद्रीय एवं राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने विभिन्न जनजातीय समुदायों के प्रमुखों, पीवीटीजी समाज प्रतिनिधियों, जनजातीय उत्थान में योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी से समूह फोटो भी खिंचवाए।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोनाखान क्रांति के नायक शहीद वीर नारायण सिंह, परलकोट क्रांति के वीर गेंदसिंह, झंडा सत्याग्रह के जननायक सुकदेव पातर, भूमकाल क्रांति के बंटू धुरवा, जंगल सत्याग्रह के शहीद रामधीन गोंड़, स्वतंत्रता सेनानी राजनाथ भगत और माझी राम गोंड़ के परिजनों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इसके अलावा बिरहोर, अबुझमाड़िया, बैगा, पहाड़ी कोरवा, उरांव, नगेशिया, खैरवार, कंवर, नागवंशी, मुरिया, गोंड़, पंडो और चेरवा जनजाति के प्रतिनिधियों से भी राष्ट्रपति ने सौजन्य भेंट की और हालचाल पूछा।

बसन्त पण्डो से विशेष मुलाकात

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण उस समय देखा गया, जब राष्ट्रपति मुर्मु पंडो जनजाति के बसन्त पंडो से मिलने पहुंचीं। उन्होंने बसन्त पंडो का कुशलक्षेम जाना और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बसन्त पंडो ने राष्ट्रपति को बताया कि वर्ष 1952 में जब भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद अंबिकापुर आए थे, तब वे मात्र 8 वर्ष के थे। उसी दौरान डॉ. प्रसाद ने उन्हें गोद लिया और नामकरण किया था। इसके बाद से पंडो जनजाति को “राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र” कहलाने की मान्यता मिली।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *