• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मोबाइल दुकान में भीषण आग, ऊपरी मंजिल में फंसे लोग
Image

मोबाइल दुकान में भीषण आग, ऊपरी मंजिल में फंसे लोग


अंबिकापुर। अम्बिकापुर के आग्रसेन चौक स्थित अलकनंदा कॉम्प्लेक्स में संचालित प्रिया मोबाइल शॉप में आज अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान से धुआं और लपटें निकलने लगीं। घटना के समय कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में लोग मौजूद थे, जिससे दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
दमकल कर्मियों द्वारा ऊपरी मंजिल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद लगातार जारी रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आगजनी की इस घटना में मोबाइल दुकान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

Releated Posts

आंजनेय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

रायपुर । विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष…

ByByRaipurNow Sep 12, 2026

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *