• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा के आधार स्तंभ स्व. लरंग साय को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
Image

भाजपा के आधार स्तंभ स्व. लरंग साय को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में लरंग साय चौक पर हुआ माल्यार्पण, योगदान को किया गया स्मरण
अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं पार्टी के आधार स्तंभ स्वर्गीय लरंग साय की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा सरगुजा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लरंग साय चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्व. लरंग साय के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि लरंग साय केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि वे सरगुजा की आदिवासी चेतना और भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने सादगी, संघर्ष और सेवा को अपना जीवन मंत्र बनाकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। उनका संपूर्ण जीवन आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने स्व. लरंग साय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे प्रारंभ में एक शिक्षक थे, बाद में भारतीय जनसंघ से जुड़कर राजनीति में सक्रिय हुए। वर्ष 1967 में उन्होंने जनसंघ के टिकट पर सामरी विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे 1967 से 1977 तथा 1980 से 1985 तक सामरी विधानसभा से विधायक रहे।
इसके साथ ही 1977 से 1980 तक वे पहली बार सांसद बने, जबकि 1989 से 1991 और 1998 से 1999 तक भाजपा से सांसद रहे। स्व. लरंग साय ने 14 अगस्त 1977 से 28 जुलाई 1979 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय श्रम मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
श्री सिसोदिया ने कहा कि स्व. लरंग साय को सरगुजा सहित आसपास के आदिवासी अंचलों में एक जनप्रिय नेता और सभी वर्गों के हितैषी के रूप में जाना जाता था। संसद में वे अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए पहचाने जाते थे। सरगुजा क्षेत्र के विकास और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें प्रेरणास्रोत बताया जाता है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत, ललन प्रताप सिंह, विनोद हर्ष, हरमिंदर सिंह टिन्नी, विकास पांडेय, निलेश सिंह, मनीष सिंह, ममता तिवारी, कमलेश तिवारी, निशांत सिंह सोलू, विकास वर्मा, संजीव वर्मा, रोचक गुप्ता, अनिल तिवारी, श्वेता गुप्ता, किरण सिंह, किरण साहू, शैलू सिंह, शिवमंगल सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

आंजनेय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

रायपुर । विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष…

ByByRaipurNow Sep 12, 2026

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *