• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ज्योतिष और वास्तु अंधविश्वास नहीं, जीवन को संतुलन देने वाला विज्ञान है : एस्ट्रो रिंकू अग्रवाल
Image

ज्योतिष और वास्तु अंधविश्वास नहीं, जीवन को संतुलन देने वाला विज्ञान है : एस्ट्रो रिंकू अग्रवाल

रायपुर। ज्योतिष और वास्तु को लेकर फैली भ्रांतियों पर विराम लगाते हुए सेलेस्ट्रियल इनसाइट की संस्थापक एवं वरिष्ठ ज्योतिष–वास्तु सलाहकार एस्ट्रो रिंकू अग्रवाल ने कहा कि ज्योतिष और वास्तु को अंधविश्वास के बजाय जीवन प्रबंधन के व्यावहारिक माध्यम के रूप में समझा जाना चाहिए। वे शनिवार को रायपुर स्थित धर्म निरंजन धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं।
प्रेस वार्ता के दौरान एस्ट्रो रिंकू अग्रवाल ने बताया कि ज्योतिष और वास्तु एक-दूसरे के पूरक हैं। ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में चल रहे समय और ग्रह दशाओं को दर्शाता है, जबकि वास्तु उस वातावरण को नियंत्रित करता है जिसमें व्यक्ति रहता और कार्य करता है। यदि किसी व्यक्ति की ग्रह दशा अनुकूल नहीं है, लेकिन वह वास्तु-संतुलित घर या कार्यस्थल में रहता है, तो नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम हो जाते हैं। सही वास्तु व्यक्ति को मानसिक स्थिरता, सकारात्मक सोच और बेहतर निर्णय क्षमता प्रदान करता है।
विज्ञान और अंधविश्वास की बहस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि दिशाओं, प्रकाश, खुलापन और ऊर्जा संतुलन का मानव मनोविज्ञान पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उत्तर-पूर्व जैसी दिशाओं में प्राकृतिक प्रकाश और ऊर्जा का सकारात्मक असर व्यक्ति की कार्यक्षमता और मानसिक शांति को बढ़ाता है। इसी प्रकार ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के व्यवहार, भावनात्मक संतुलन और निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करती है, जिसे अनुभव और तार्किक विश्लेषण से समझा जा सकता है।
आधुनिक शहरी जीवन की चुनौतियों पर बोलते हुए एस्ट्रो रिंकू अग्रवाल ने कहा कि आज अधिकांश लोग फ्लैट या किराए के मकानों में रहते हैं, जहां तोड़-फोड़ संभव नहीं होती। ऐसे में बिना किसी संरचनात्मक बदलाव के भी प्रभावी वास्तु उपाय किए जा सकते हैं। फर्नीचर की सही दिशा, संतुलित रोशनी, रंगों का उचित चयन और दैनिक उपयोग की दिशा में छोटे बदलाव भी जीवन में सकारात्मक परिणाम ला सकते हैं।
भाग्य और कर्म की भूमिका पर उन्होंने कहा कि जीवन पूरी तरह सितारों में लिखा हुआ नहीं होता। ग्रह दशाएं, वातावरण और व्यक्ति के कर्म—तीनों मिलकर जीवन की दिशा तय करते हैं। वास्तु वातावरण को अनुकूल बनाता है, जिससे व्यक्ति सही प्रयास और कर्म कर पाता है। इस तरह वास्तु भाग्य बदलने का दावा नहीं करता, बल्कि बेहतर अवसरों के लिए व्यक्ति को तैयार करता है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ज्योतिष और वास्तु के नाम पर बढ़ते ढोंग से भी लोगों को सावधान किया। एस्ट्रो रिंकू अग्रवाल ने कहा कि जो लोग डर दिखाकर महंगे रत्न, यंत्र या त्वरित चमत्कार का वादा करते हैं, उनसे दूरी बनाए रखना चाहिए। वास्तविक विशेषज्ञ हमेशा समस्या का तार्किक विश्लेषण करता है और व्यावहारिक समाधान सुझाता है।
उन्होंने कहा कि आज समाज को डर पर नहीं, बल्कि समाधान और संतुलन पर आधारित ज्योतिष और वास्तु की आवश्यकता है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026
1 Comments Text
  • A片 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    When I initially commented I clicked the “Notify me when new comments are added” checkbox and now each time a comment is added I get four emails with the same comment. Is there any way you can remove people from that service? Bless you! my homepage; A片
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *