• Home
  • छत्तीसगढ़
  • महोत्सव से पहले सड़क बनाओ: अंबिकापुर के घड़ी चौक पर अनोखा प्रदर्शन, सरकार से ‘सड़क महोत्सव’ की मांग
Image

महोत्सव से पहले सड़क बनाओ: अंबिकापुर के घड़ी चौक पर अनोखा प्रदर्शन, सरकार से ‘सड़क महोत्सव’ की मांग

तातापानी और मैनपाट महोत्सव से पहले जर्जर सड़कों के निर्माण की उठी आवाज, तख्तियां लेकर उतरे सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग
अंबिकापुर।
सरगुजा संभाग में सड़कों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण की कवायद पूरी नहीं हो पाई है। इसी मुद्दे को लेकर अंबिकापुर के घड़ी चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से बलरामपुर जिले के तातापानी महोत्सव और सरगुजा जिले के मैनपाट कार्निवाल से पहले सड़कों के निर्माण की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे अंबिकापुर शहर के निवासी हैं और लंबे समय से जर्जर हो चुकी सड़कों के कारण परेशान हैं। आए दिन गड्ढों से भरी सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अंबिकापुर शहर सहित पूरे सरगुजा संभाग में सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास हो चुका है और बजट की राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने मांग की कि महोत्सवों के आयोजन से पहले सरकार ‘सड़क महोत्सव’ चलाकर सड़कों का निर्माण कराए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तातापानी महोत्सव हो या मैनपाट कार्निवाल, दोनों ही आयोजनों में पहुंचने के लिए लोगों को खस्ताहाल सड़कों से होकर गुजरना पड़ेगा, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सरकार और जिला प्रशासन को चाहिए कि वह प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण कराए।
प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि जिले और संभागवासियों की पहली जरूरत सड़क है, लेकिन बदहाल सड़कों के कारण मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ता है। वहीं महोत्सवों के आयोजन पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इन राशियों का उपयोग सड़कों के निर्माण में कर राहगीरों को राहत दी जाए।
बहरहाल, अब देखना होगा कि सरकार और जिला प्रशासन बदहाल सड़कों के निर्माण की दिशा में ठोस पहल करते हैं या फिर महोत्सवों के आयोजन पर ही भारी भरकम खर्च जारी रहेगा।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026
3 Comments Text
  • usa news says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    An interesting discussion is definitely worth comment. I believe that you need to write more about this subject, it might not be a taboo matter but generally folks don’t talk about these issues. To the next! Kind regards!!
  • Jess says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Terrific work! That is the type of information that should be shared across the web. Shame on Google for no longer positioning this publish upper! Come on over and seek advice from my web site . Thanks =)
  • depression therapy for working professionals says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hi there! I know this is sort of off-topic however I needed to ask. Does operating a well-established blog like yours take a massive amount work? I am completely new to writing a blog but I do write in my journal daily. I’d like to start a blog so I can share my experience and views online. Please let me know if you have any kind of ideas or tips for new aspiring bloggers. Thankyou!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *