• Home
  • छत्तीसगढ़
  • महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत
Image

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत


रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजधानी रायपुर में उनके प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शंकर नगर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कलार समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के साथ विधायक संगीता सिन्हा का अभिनंदन किया। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रायपुर शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री नेता नन्दू सिन्हा ने कहा कि संगीता सिन्हा की नियुक्ति से प्रदेश महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सक्रिय कार्यशैली और जमीनी पकड़ का लाभ संगठन को आगामी समय में मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर महिलाओं के अधिकार और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संजारी बालोद और रायपुर के कई कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस पदाधिकारी, कलार समाज के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *