• Home
  • छत्तीसगढ़
  • करियर काउंसलिंग और शिक्षक सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र
Image

करियर काउंसलिंग और शिक्षक सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र

कोरबा। शासकीय हाईस्कूल पताढ़ी में करियर काउंसलिंग एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्प और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई, वहीं शिक्षकों के योगदान का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य पी. पारकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी है और इसके प्रति समाज को अधिक जागरूक होना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समाज की सहभागिता आवश्यक है। शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्य वक्ता जे.बी.डी. आर्ट एंड साइंस कॉलेज, कटघोरा के प्राचार्य डॉ. प्यारेलाल आदिले ने विद्यार्थियों को करियर संबंधी जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम में व्याख्याता फुलेश्वरी बंजारे, पद्मावती साव, रीना मिश्रा और हरिशंकर सोनवानी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। अंग्रेजी व्याख्याता एवं लेखिका विमला भास्कर ने पहाड़ी कोरवा विद्यार्थियों के लिए लिखी गई अपनी संदर्भ पुस्तक की लेखन यात्रा साझा करते हुए शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन सरोज कश्यप ने किया। छात्र-छात्राओं अदिति रात्रे, प्रिंस रात्रे, जीगर पात्रे, समर सोनवानी, नम्या कुर्रे, नेहा कुर्रे, यनिद्र, अंश कुर्रे एवं सत्येंद्र ने अतिथियों और शिक्षकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में फुलेश्वरी बंजारे ने आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

आंजनेय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

रायपुर । विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष…

ByByRaipurNow Sep 12, 2026

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *