• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बेकाबू कार चालक की लापरवाही से तीन की मौत, महिला को कुचलकर बाईक सवारों को लिया चपेट में, चालक फरार
Image

बेकाबू कार चालक की लापरवाही से तीन की मौत, महिला को कुचलकर बाईक सवारों को लिया चपेट में, चालक फरार

रायगढ़। गुरूवार की दोपहर बेकाबू कार चालक की लापरवाही से तीन लोगों की मौत हो गई। कार चालक ने पहले महिला को कुचला उसके बाद बाईक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। घ्घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर सवा 12 बजे के आसपास कापू-चाल्हा मार्ग में एक तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 13 बीई 1283 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे चल रही महिला को जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना के बावजूद कार नही रूकी बल्कि और अधिक रफ्तार कार चलाते हुए बाईक सवार दो युवकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इस दुर्घटना बाईक सवार दोनों युवकों की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बाईक सवार दोनों युवक सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करते थे, जो कि मूलतः सारंगढ़ तरफ के बताये जा रहे हैं। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 की टीम को घटना से अवगत कराया जिसके बाद तीनों के शव को अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक की पतासाजी की जा रही है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *