Image

रणजी ट्रॉफी 1 से 4 नवंबर तक खेला जाएगा मैच

रणजी ट्रॉफी 2025: रायपुर में छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, 1 से 4 नवंबर तक खेला जाएगा मैच

रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के तहत छत्तीसगढ़ टीम अपना तीसरा मैच जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलने जा रही है। यह मुकाबला 1 से 4 नवंबर 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होगा।

यह चार दिवसीय मैच बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCA) करेगा। मैच के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम प्रबंधन के अनुसार, दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि घरेलू मैदान पर छत्तीसगढ़ टीम शानदार प्रदर्शन कर विजय दर्ज करेगी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

नायडू ट्रॉफी अंडर-23 : छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 198 रनों से हराया

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेन्स अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश अंडर-23…

ByByRaipurNow Feb 9, 2026

वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेन्ट्रल जोन ट्रायल संपन्न, 76 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग का चयन ट्रायल…

ByByRaipurNow Jan 29, 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेलेक्शन ट्रायल 29 जनवरी को

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के…

ByByRaipurNow Jan 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *