• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भू-विस्थापितों के आंदोलन को सक्रिय समर्थन दिया- सीपीआई
Image

भू-विस्थापितों के आंदोलन को सक्रिय समर्थन दिया- सीपीआई

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश महोदय को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में गेवरा क्षेत्र से प्रभावित गांवों के भूविस्थापित बे रोजगार, रोजगार, पुनर्वास , मुआवजा की मांगों के सकारात्मक समाधान के लिए एसईसीएल के गेवरा खदान में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और सीआईएसएफ बल उपस्थित था प्रदर्शन शांति पूर्ण चल रहा था और एसईसीएल के अधिकारी वार्ता के लिए बुला रहे थे इसी बीच सीआईएसएफ के अधिकारी ने भू-विस्थापितों के साथ गाली -गलोच किया और सीआईएसएफ बल को लाठीचार्ज का आदेश दिया जिसके बाद भू विस्थापितों पर अंधाधुंध लाठीचार्ज हुआ जिसमें जिला सचिव दीपक साहू, रमेश दास, बिमल दास, गुलाब को गंभीर चोट आई हैं भू विस्थापितों के नियमित रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा, बुनियादी सुविधाओं को पूर्ण करने के बजाय इनके साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है सीपीआई शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुए लाठी चार्ज की सख्त निंदा करती है। और नियमित रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा, बुनियादी सुविधाओं को लेकर शांतिपूर्ण हो रहेछ आंदोलन का सक्रिय समर्थन करती है।
अतः आपसे अनुरोध है कि तत्काल सीआईएसएफ पर अपराध दर्ज किया जाए । और भू विस्थापितों के नियमित रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा, जैसे बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव का. पवन कुमार वर्मा, पूर्व जिला सचिव का. एम एल रजक जी ,जिला परिषद सदस्य का. राम मूर्ति दुबे,का. एन के दास,का. मुंद्रिका ताती ,का. रामायण यादव।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *