• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर की सड़कों में सफर करना ऊंट की सवारी की करती है फीलिंग
Image

अंबिकापुर की सड़कों में सफर करना ऊंट की सवारी की करती है फीलिंग

अंबिकापुर। शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति अब लोगों के साथ-साथ आने वाले मेहमानों को भी अखरने लगी है। जगह-जगह बने गड्ढे और उड़ती धूल ने अंबिकापुर की सड़कों को ऊबड़-खाबड़ बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि यहां सफर करना लोगों को ऊंट की सवारी जैसी फीलिंग देने लगा है।

टीवी कलाकार जयप्रकाश शर्मा, जिन्हें दर्शक ‘मामा श्री’ के नाम से जानते हैं क्योंकि उन्होंने लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्ण में शकुनी मामा का किरदार निभाया था, इन दिनों अंबिकापुर पहुंचे हुए हैं। शहर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अंबिकापुर का वातावरण और लोग तो बेहद अच्छे हैं, लेकिन यहां की सड़कों की हालत काफी चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, “अंबिकापुर की सड़कों पर सफर करना अब काफी भयानक और खतरनाक हो गया है। ऐसा लगता है जैसे ऊंट की सवारी कर रहे हों। शहर के पुराने वीडियो देखकर सड़क निर्माण की योजना बनाई जाए, ताकि अंबिकापुर की सड़कों को उसकी पहचान के अनुरूप बनाया जा सके।”

मामा श्री ने यह भी कहा कि किसी भी शहर की पहचान उसकी सड़कों से होती है, और अंबिकापुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में बेहतर सड़कें प्राथमिकता में होनी चाहिए।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *