• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सेकंड हैंड टू-व्हीलर शोरूम में चोरी, एक वाहन और 70 हजार नकदी पर हाथ साफ
Image

सेकंड हैंड टू-व्हीलर शोरूम में चोरी, एक वाहन और 70 हजार नकदी पर हाथ साफ

अंबिकापुर। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्म रोड स्थित शाहीन ऑटो डील में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और वहां से एक सेकंड हैंड दोपहिया वाहन समेत करीब 70 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए।

चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह में यह दूसरी चोरी की वारदात है। पिछले मंगलवार को बगल की दुकान में भी अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब एक लाख रुपए कीमत के तांबे के तार चोरी कर लिए थे। लगातार दो मंगलवार को हुई चोरियों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित सरफराज अहमद ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे, सुबह पहुंचे तो ताला टूटा मिला और गाड़ी व नगदी गायब थी। वहीं मो. शहीद ने कहा कि क्षेत्र में हर हफ्ते चोरी की वारदात हो रही है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *