• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सत्र न्यायालय स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी, टी.एस. सिंहदेव ने बताया वाजिब मांग
Image

सत्र न्यायालय स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी, टी.एस. सिंहदेव ने बताया वाजिब मांग

अम्बिकापुर। सत्र न्यायालय के प्रस्तावित स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ता संघ का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर के सामने एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक न्यायालय को पूर्व निर्धारित स्थान पर ही संचालित करने का निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव भी अधिवक्ताओं के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग को “वाजिब” करार देते हुए कहा कि यदि न्यायालय परिसर को शहर से दूर स्थानांतरित किया गया, तो न केवल अधिवक्ताओं बल्कि वादकारियों को भी भारी असुविधा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित स्थल पर परिवहन की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे आमजन को न्याय तक पहुंचने में कठिनाई होगी।

इधर मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी अधिवक्ताओं के आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्यायालय को वर्तमान स्थान पर ही संचालित करने की मांग की है।

अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *