• Home
  • छत्तीसगढ़
  • निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बयान से कांग्रेस में हलचल, सरगुजा कांग्रेस ने FIR की मांग की
Image

निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बयान से कांग्रेस में हलचल, सरगुजा कांग्रेस ने FIR की मांग की

अंबिकापुर | कांग्रेस से निष्कासित रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बयान ने सरगुजा संभाग के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंपा है।

दरअसल, निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने हाल ही में पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरीता लैतफलांग के माध्यम से सरगुजा संभाग में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 5 से 6 लाख रुपए लिए जा रहे हैं।

इस बयान से नाराज कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने इसे पार्टी की छवि को धूमिल करने वाला बताया और बृहस्पति सिंह पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह पहले भी पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के प्रति इस तरह के भ्रामक और अपमानजनक आरोपों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और संबंधित विभाग से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *