• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भारत की आत्मा राष्ट्रवाद है, कुल श्रेष्ठ 11 नवम्बर को अंबिकापुर में
Image

भारत की आत्मा राष्ट्रवाद है, कुल श्रेष्ठ 11 नवम्बर को अंबिकापुर में

अंबिकापुर। राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ 11 नवम्बर को अंबिकापुर में होंगे। वे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा शाम करीब 5:30 बजे साड़बहार बैरियर पहुंचेंगे, जहाँ लोकमान्य बालगंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अंबिकापुर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद श्री कुलश्रेष्ठ शाम 6:00 बजे माँ महामाया मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे तथा 6:30 बजे हाथी पखना स्थित गणपति धाम में भगवान गणेश जी की आराधना कर मीडिया से रूबरू होंगे। वे रात्री विश्राम के लिए सर्किट हाउस में ठहरेंगे।

अगले दिन, 12 नवम्बर को वे प्रातः 11 से 12 बजे तक सरस्वती महा विद्यालय, भगवानपुर में विद्यार्थियों को “राष्ट्रनिर्माण और आत्मनिर्भर भारत” विषय पर संबोधित करेंगे। वहीं शाम 5:00 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में उनका मुख्य व्याख्यान “आत्मनिर्भर भारत एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दर्शन” विषय पर होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर ट्रस्ट की बैठक में तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेश सिंह (शैलू) ने बताया कि पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी का राष्ट्रवादी दृष्टिकोण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि “आज युवाओं को भारत के असली इतिहास और राष्ट्र की मूल भावना को समझने की आवश्यकता है। भारत केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक चेतना है। ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की आत्मा राष्ट्रवाद है, कुल श्रेष्ठ 11 नवम्बर को अंबिकापुर में - RaipurNow