• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एनएमडीसी स्टील प्लांट में फर्जी ईमेल से साइबर फ्रॉड की कोशिश, 120 करोड़ रुपए फंसने से बचा
Image

एनएमडीसी स्टील प्लांट में फर्जी ईमेल से साइबर फ्रॉड की कोशिश, 120 करोड़ रुपए फंसने से बचा

संजय रजक जगदलपुर। प्रदेश का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला होते-होते बच गया। बस्तर जिले के नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में फर्जी ईमेल के जरिए 120 करोड़ रुपए की ठगी की कोशिश की गई।

दरअसल, एनएमडीसी प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलिया से कोल (कोयला) खरीदने के लिए अमेरिका की एक वेंडर कंपनी को ऑनलाइन 120 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया था। रकम अमेरिका तक पहुंच भी चुकी थी, लेकिन न्यूयॉर्क स्थित बैंक ने इस लेन-देन को संदिग्ध मानते हुए पेमेंट को रोक दिया।

बैंक अधिकारियों ने वेंडर कंपनी से संपर्क कर इसकी पुष्टि की तो कंपनी ने बताया कि उन्होंने कोई नया ईमेल भेजा ही नहीं है। इसके बाद बैंक ने तुरंत ही भुगतान प्रक्रिया रोक दी और भारत में एसबीआई व एनएमडीसी प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।

जांच में सामने आया कि अमेरिका की एक फर्जी कंपनी ने ईमेल भेजकर एनएमडीसी से यह रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवाई थी। समय रहते सतर्कता बरतने से यह बड़ा साइबर फ्रॉड होने से टल गया। फिलहाल, एनएमडीसी का 120 करोड़ रुपए अब भी अमेरिका में फंसा हुआ है।

घटना के बाद एनएमडीसी प्रबंधन ने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और पूरा मामला बस्तर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने साइबर सेल की टीम को जांच सौंपी है।

बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि “मामले में फर्जी मेल आईडी और सर्वर की जांच कराई जा रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ईमेल एड्रेस को हूबहू वेंडर कंपनी के नाम से बनाया गया था, जिससे प्लांट अधिकारी भ्रमित हो गए।

यह पूरा मामला एनएमडीसी जैसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम की साइबर सुरक्षा और पेमेंट वेरिफिकेशन सिस्टम की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *