• Home
  • छत्तीसगढ़
  • इंद्रावती नेशनल पार्क में मुठभेड़, 3 महिला सहित 6 नक्सली ढेर
Image

इंद्रावती नेशनल पार्क में मुठभेड़, 3 महिला सहित 6 नक्सली ढेर

जगदलपुर। बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 महिला माओवादियों सहित कुल 6 नक्सली मारे गए हैं।

जानकारी के अनुसार, नेशनल पार्क क्षेत्र में बड़े माओवादी नेताओं के मौजूद होने की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सुबह से ही दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ के बाद मौके से 6 माओवादियों के शव बरामद किए गए, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही, बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है।

आईजी बस्तर सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया कमेटी सदस्य बुचक अन्ना मारा गया है, जबकि अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 महीनों में अब तक 230 माओवादी ढेर किए जा चुके हैं, और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *