• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोड़ातराई हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरु
Image

कोड़ातराई हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरु


मौजूदा हवाई पट्टी समेत 4 गांवों की 596 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की कवायद

रायगढ। जिले में एक बार फिर से कोडातराई एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। विमानन विभाग से प्रशासन को इस संबंध में पत्र मिला है। जिसके बाद कलेक्टर ने राजस्व विभाग को भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आने वाले समय में रायगढ़ को भी अपना एयरपोर्ट मिल सकता है।

गौरतलब है कि साल 2012 में कोडातराई में एयरपोर्ट बनाने की योजना बनाई गई थी। तब प्रारंभिक काम शुरू हुआ था। कोडातराई, औरदा, जकेला और बेलपाली गांवों की जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन कुछ तकनीकी और प्रशासनिक अवरोधों के कारण यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई थी।

अब एक बार फिर इस पर काम शुरू किया जा रहा है। विमानन विभाग से पत्र मिलने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम को भू-अर्जन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं।

4C VFR कैटेगरी का बनेगा एयरपोर्ट

करीब 13 साल पहले राज्य शासन और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के बीच एमओयू हुआ था, जिसके तहत कोडातराई हवाई पट्टी को 4C VFR कैटेगरी एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की योजना थी। उसी एमओयू के अनुसार अब फिर से रायगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

चार गांवों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक

2012 में जब एयरपोर्ट परियोजना प्रारंभ हुई थी, तब चार गांवों में जमीन चिन्हांकित की गई थी।

कोडातराई: 184 किसानों की 64 हेक्टेयर
औरदा: 75 किसानों की 29 हेक्टेयर
बेलपाली: 44 किसानों की 48 हेक्टेयर
जकेला: 132 किसानों की 86 हेक्टेयर
कुल मिलाकर 569 एकड़ जमीन एयरपोर्ट के लिए चयनित की गई थी। इसमें मौजूदा हवाई पट्टी की 23 एकड़ जमीन भी शामिल है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी जानकारी

प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि, एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। निर्माण कार्य बाद में होगा, लेकिन अभी अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होगा।

सर्वेक्षण का काम जारी

शासन से पत्र प्राप्त हो चुका है और अब प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण कर भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि, 2012 में कुछ कारणों से काम रुक गया था, लेकिन अब प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। प्रारंभिक चरण का काम चल रहा है, और बहुत जल्द रायगढ़ के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *