• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाने वाली महिला महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Image

पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाने वाली महिला महाराष्ट्र से गिरफ्तार

चरित्र को लेकर हुआ था विवाद, पीसने की पाटी से सिर पर किया वार, फिर शव को सूटकेस में बंद कर हुई फरार

संजय रजक जशपुर। दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में मिले सूटकेस में बंद शव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी मंगरीता भगत (40 वर्ष) को पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया है।

9 नवम्बर को ग्राम भिंजपुर स्थित एक घर में संतोष भगत का शव सूटकेस में बंद अवस्था में मिला था। मृतक के भाई विनोद भगत की रिपोर्ट पर दुलदुला थाना पुलिस ने हत्या का अपराध बीएनएस की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया था।

घटना के बाद पत्नी मंगरीता भगत फरार हो गई थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। मुखबिरों की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पता चला कि आरोपिया पहले मुंबई में काम करती थी और फरारी के दौरान महाराष्ट्र भाग गई थी।

पुलिस टीम ने जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा, डीएसपी अख्तर और आरपीएफ पुलिस की मदद से मनमाड़ रेलवे स्टेशन से मंगरीता भगत को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि उसके और पति के बीच चरित्र को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी झगड़े के दौरान उसने घर में रखे शील पट्टा (पीसने की पाटी) से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद उसने शव को सूटकेस में भरकर घर के एक कोने में छिपा दिया और अगले दिन फरार हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त शील पट्टा बरामद कर लिया है। आरोपिया ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया पति की हत्या कर फरार हुई आरोपी महिला को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने जीआरपी रायपुर और आरपीएफ के सहयोग से इस मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।

मंगरीता भगत आरोपी महिला हम दोनों के बीच चरित्र को लेकर रोज विवाद होता था। उसी झगड़े में मैंने गुस्से में वार कर दिया था।

शशि मोहन सिंह एसएसपी जशपुर तकनीकी जांच और महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से महिला को मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। उसने अपराध स्वीकार कर लिया है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *