• Home
  • छत्तीसगढ़
  • होटल में ठहरे संदिग्ध युवक से देसी कट्टा और 20 जिंदा कारतूस बरामद
Image

होटल में ठहरे संदिग्ध युवक से देसी कट्टा और 20 जिंदा कारतूस बरामद

कोरबा । कोरबा पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियारों के साथ हिरासत में लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर के एक होटल में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और उसके कमरे से देसी कट्टा सहित 20 से अधिक जिंदा कारतूस जब्त किए।

होटल संचालक ने दी सूचना, तत्काल पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक संदिग्ध युवक पिछले कुछ दिनों से उसके होटल में रह रहा है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तुरंत थाने में सूचना दी गई।
सिविल लाइन थाना टीम मौके पर पहुंची और युवक को मौके से ही पकड़ लिया।

कमरे की तलाशी में हथियारों की बरामदगी

आरोपी के नाम दर्ज कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को एक देसी कट्टा और 20 से अधिक जिंदा कारतूस मिले।
सूत्रों के मुताबिक युवक तीन दिन पहले होटल में ठहरा था, फिर बिना चेकआउट किए चला गया। एक दिन बाद वह दोबारा लौटा, जिसके बाद होटल प्रबंधन को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ।

टीम की सूझबूझ से मिली सफलता

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना, आरक्षक जितेंद्र सोनी, योगेश राजपूत और शेख साहेबान ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम की तत्परता और सूझबूझ से आरोपी को बिना किसी हंगामे के दबोच लिया गया।

पूछताछ जारी, बिहार से कनेक्शन की बात सामने

पुलिस आरोपी से सघन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में उसके बिहार से संबंध होने की बात सामने आई है। हथियार लाने की मंशा और उद्देश्य का जल्द खुलासा किया जा सकता है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *