• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रदर्शनी आयोजित
Image

अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रदर्शनी आयोजित

कोरबा | अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज, दर्री रोड में भारतीय ज्ञान संपदा एवं ज्ञान परंपरा पर केंद्रित कार्यशाला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे “भारतीय परंपराओं में छुपे ज्ञान को समझें और अपनी परंपराओं, इतिहास का अध्ययन करें”।

कॉलेज की छात्राओं द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में विद्या भारती के प्रांताध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर और प्रबुद्ध परिषद के प्रांताध्यक्ष अतुल नागले विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने की। मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला की शुरुआत की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने बताया कि अग्रसेन कन्या महाविद्यालय 1999 से निरंतर सेवा दे रहा है और कई छात्राओं ने प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।
अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने कार्यशाला को सराहनीय पहल बताया। अध्यक्ष अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अखिलेश अग्रवाल, त्रिलोकी बजाज, नरेन्द्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, किरण बाजपेयी, डॉ. उषी बाला गुप्ता, बंसत रस्तोगी, अंजना चौधरी, डॉ. मो. वसीम अकरम, राजेश प्रकाश एक्का, राजेन्द्र सोनी, गौरी वानखेड़े सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन रूचिका कल्ला एवं डॉ. अनु सिंह ने किया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *