• Home
  • छत्तीसगढ़
  • विश्व शौचालय दिवस पर नवनिर्मित आकांक्षीय शौचालय का लोकार्पण
Image

विश्व शौचालय दिवस पर नवनिर्मित आकांक्षीय शौचालय का लोकार्पण

अंबिकापुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आज पुराना बस स्टैंड परिसर में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत निर्मित आकांक्षीय शौचालय का लोकार्पण माननीय महापौर एवं सभापति महोदय द्वारा किया गया। लगभग 28 लाख रुपये की लागत से तैयार यह 10-सीटर सर्व-सुविधायुक्त शौचालय नागरिकों के लिए समर्पित किया गया।

नवनिर्मित शौचालय में पुरुष एवं महिला के लिए पृथक-पृथक शौचालय, मूत्रालय और स्नानागार की व्यवस्था की गई है। साथ ही दिव्यांगजन और बच्चों हेतु विशेष रूप से सुविधायुक्त शौचालय भी बनाया गया है, जिससे सभी वर्गों के उपयोगकर्ताओं को सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान MIC सदस्य मनीष सिंह, सुशांत घोष, जितेंद्र सोनी, ममता तिवारी, अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, श्वेता गुप्ता, विपिन पाण्डेय, रविकांत उरांव, शशिकांत जायसवाल, प्रियंका गुप्ता सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *