• Home
  • छत्तीसगढ़
  • केवाईसी के बहाने महिलाओं को महतारी वंदन योजना से बाहर करने का आरोप
Image

केवाईसी के बहाने महिलाओं को महतारी वंदन योजना से बाहर करने का आरोप

अम्बिकापुर। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के नाम पात्रता सूची से काटे जाने का गंभीर आरोप महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने लगाया है। उन्होंने कहा कि केवाईसी अपडेट के नाम पर बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना से वंचित किया जा रहा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सभी नेताओं ने घोषणा की थी कि बिना किसी भेदभाव के सभी विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना में प्रति माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तो यहां तक कहा था कि “हर विवाहित महिला को इसका लाभ मिलेगा, चाहे वह कलेक्टर की पत्नी हो या मुख्यमंत्री की।” लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।

सीमा सोनी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वयं “क्राइटेरिया” का कड़ाई से पालन करने की बात कह रही हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि पिछले दो–तीन महीनों से बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि आना बंद हो गई है। उन्हें केवाईसी अपडेट कराने को कहा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सैकड़ों महिलाएँ ऐसी हैं जिन्होंने केवाईसी अपडेट करा लिया, फिर भी उनके खाते में राशि नहीं आ रही है। इससे स्पष्ट है कि केवाईसी केवल दिखावा है और इसके बहाने पात्र महिलाओं को सूची से बाहर किया जा रहा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं को भरोसा दिलाकर वोट तो ले लिए, लेकिन अब रोज नए नियम लागू कर उन्हें महतारी वंदन योजना से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार” बनने के बाद महिलाओं के हितों की अनदेखी हो रही है।

उन्होंने मांग की है कि लाभ से वंचित की गई सभी महिलाओं के खाते में तुरंत राशि जमा की जाए और पात्रता सूची से नाम काटने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *