• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 12वीं की छात्रा बनी 15 मिनट की SP, संतोषी धीवर के दो अहम आदेश तुरंत लागू
Image

12वीं की छात्रा बनी 15 मिनट की SP, संतोषी धीवर के दो अहम आदेश तुरंत लागू

जांजगीर-चांपा। यूनिसेफ़ वर्ल्ड चिल्ड्रेन डे पर अनोखी पहल के तहत 12वीं की छात्रा कुमारी संतोषी धीवर को 15 मिनट के लिए जिले का कार्यवाहक SP बनाया गया। जिम्मेदारी संभालते ही संतोषी ने फौरन दो महत्वपूर्ण आदेश पास कर सभी को चौंका दिया।

पहला आदेश—जिले के सभी स्कूलों के आसपास पान दुकानों और नशे के ठिकानों पर रोक की परिधि 100 मीटर से बढ़ाकर 200 मीटर करने का निर्देश।

दूसरा आदेश—आईजी कार्यालय में रखी दो शासकीय मोटरसाइकिलों को नीलाम करने हेतु पत्र को साइन कर अग्रेषित किया।

संतोषी के इन सक्रिय फैसलों को पुलिस प्रशासन ने सराहा और तत्काल अमल के निर्देश जारी किए। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से स्कूल सुरक्षा और प्रशासनिक अनुशासन मजबूत होगा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *