• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सीजीपीएससी में चयनित सीतापुर विधानसभा के चार युवाओं को विधायक रामकुमार टोप्पो ने फोन कर दी बधाई
Image

सीजीपीएससी में चयनित सीतापुर विधानसभा के चार युवाओं को विधायक रामकुमार टोप्पो ने फोन कर दी बधाई

अंबिकापुर/सीतापुर। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है, जहाँ एक साथ चार युवाओं ने सीजीपीएससी 2024 में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को फोन के माध्यम से बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक टोप्पो ने कहा कि हमारे युवा आज प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

क्षेत्र के चयनित अभ्यर्थियों में कु. चंचल पैकरा, निवासी काराबेल – डिप्टी कलेक्टर, मयंक मंडावी, निवासी कटनाईपारा – डिप्टी कलेक्टर, प्रसून गुप्ता, निवासी सीतापुर – डीएसपी, कु. अनुजा बेक, निवासी आरा – आबकारी उपनिरीक्षक

इन चारों युवाओं ने पहली बार सीतापुर विधानसभा को एक साथ राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं में स्थान दिलाया है। इससे पहले इस क्षेत्र में ऐसे अवसर कम ही देखने को मिले थे, लेकिन अब शिक्षा के क्षेत्र में सीतापुर अपनी नई पहचान बना रहा है।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से निःशुल्क एमएलए कोचिंग सेंटर की स्थापना की गई है, जहाँ से बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

रामकुमार टोप्पो, विधायक, सीतापुर विधानसभा ने कहा सीतापुर शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रहा है। हमारे युवा आगे बढ़ें, यही हमारी इच्छा है। आने वाले समय में क्षेत्र से और भी अधिक संख्या में सफल अभ्यर्थी निकलेंगे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *