• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा के 16 मंडलों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संयोजक–सह संयोजकों की घोषणा
Image

सरगुजा के 16 मंडलों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संयोजक–सह संयोजकों की घोषणा

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सरगुजा जिले में व्यापक स्तर पर प्रसारित और प्रचारित करने के लिए जिला भाजपा संगठन ने नई टीम का गठन किया है। आने वाले 30 नवंबर को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड की तैयारियों को तेज करते हुए सरगुजा जिले के 16 मंडलों में संयोजक और सह–संयोजकों की घोषणा की गई।

यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से की गई है। जिला संयोजक जन्मेजय मिश्रा ने मंडलवार पदाधिकारियों की सूची जारी की।

घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

महामाया मंडल : संयोजक – रवि विश्वकर्मा, सह-संयोजक – रंजीत चौबे, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा

समलाया मंडल : मनीष वारी, सत्यम साहू

अंबिकापुर ग्रामीण : पन्ना लाल राजवाड़े, सागर विश्वकर्मा

लखनपुर : राहुल अग्रवाल, शिवराज सिंह चौहान

रामगढ़ : रमेश यादव, ओमकार सिंह

देवगढ़ : लवकेश राजवाड़े, प्रमोद जायसवाल

कुन्नी : अजय सोनी, सुरेश कुमार

दरिमा : मोती दास, शशि शेखर सिंह, रामप्रसाद कुशवाहा

नवानगर : सुमार दास, बुद्धि यादव

मैनपाट : मोहित नामदेव, रामकृपाल यादव

सीतापुर : विंध्येश्वरी लाल पैकरा, संतोषी पावले

राजापुर : सत्यनारायण कश्यप, राजाराम यादव

बतौली : अनिमेश अग्रवाल, विवेक गोयल

लुंड्रा : राजीव कश्यप, अमृत लाल यादव

धौरपुर : ब्रम्हदेव गुप्ता, सतीश सारथी

पसरा़ : सुनील यादव, किसन केसरी

‘मन की बात’ कार्यक्रम का उद्देश्य
03 अक्टूबर 2014 से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को देश की जनता तक पहुँचाना है। इसके माध्यम से देशभर के प्रेरणादायी कार्य, समाज सुधार की पहल और व्यक्तिगत उपलब्धियों को जन–जन तक पहुंचाया जाता है। रेडियो के व्यापक नेटवर्क को देखते हुए ‘मन की बात’ को इस माध्यम से प्रसारित किया जाता है, जिससे लगभग 90% आबादी तक यह कार्यक्रम पहुंच पाता है।

जिला संयोजक जन्मेजय मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री का संदेश गांव–गांव, घर–घर तक पहुंचे, इसके लिए सरगुजा जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड 30 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। जो लोग अपने विचार या सुझाव देना चाहते हैं, वे टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *