• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आबकारी और DMF घोटाले में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई: अंबिकापुर और राजपुर में तड़के चार बजे से छापे, करोड़ों के दस्तावेज खंगाले
Image

आबकारी और DMF घोटाले में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई: अंबिकापुर और राजपुर में तड़के चार बजे से छापे, करोड़ों के दस्तावेज खंगाले

अंबिकापुर। आबकारी और डीएमएफ घोटाले को लेकर एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई बुधवार तड़के अंबिकापुर सहित कई जिलों में शुरू हुई। करोड़ों रुपए के कथित DMF घोटाले में सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए टीम ने सुबह करीब 4 बजे अंबिकापुर व बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में एक साथ छापामार कार्रवाई की।

अंबिकापुर में टीम ने दो प्रमुख ठिकानों पर दबिश दी है। पर्राडांड निवासी डॉक्टर तनवीर अहमद और सत्तीपारा निवासी कारोबारी अमित अग्रवाल के घर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार संदिग्ध ट्रांजैक्शन, सप्लाई बिल, जमीन से जुड़े कागजात और वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच जारी है। यह कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना है।

इधर बलरामपुर जिले के राजपुर में भी कार्रवाई जारी है। राजपुर निवासी व्यवसायी मनोज अग्रवाल के घर दो गाड़ियों में पहुंची ACB–EOW की टीम छापा मारकर दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि DMF फंड के उपयोग, सप्लाई प्रक्रिया और भुगतान से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज इन ठिकानों से मिलने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ अंबिकापुर–राजपुर तक सीमित नहीं है। रायपुर, बिलासपुर, कोंडागांव सहित प्रदेश के कई शहरों में भी ईओडब्ल्यू की टीमें एक साथ दबिश देकर जांच कर रही हैं। अचानक हुई इस बड़े पैमाने की कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आबकारी और DMF घोटाले में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई: अंबिकापुर और राजपुर में तड़के चार बजे से छापे, करोड़ों के दस्तावेज खंगाले - RaipurNow