• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को दिए सुगम और पारदर्शी धान खरीदी के निर्देश
Image

खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को दिए सुगम और पारदर्शी धान खरीदी के निर्देश

पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी केन्द्र डांडगांव का निरीक्षण

अंबिकापुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत डांडगांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और केन्द्र के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित बनाएं।

किसानों ने मंत्री श्री अग्रवाल से कहा कि प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद से हजारों किसानों को लाभ मिला है। वहीं ‘टोकन तुंहर हाथ ऐप’ के माध्यम से किसानों को घर बैठे आसानी से धान विक्रय का टोकन मिलने से उपार्जन केन्द्रों पर लंबी कतारों और देरी की परेशानी खत्म हो गई है। किसानों ने इस डिजिटल पहल एवं सरकार की धान खरीदी की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने को प्रतिबद्ध है और नवीन तकनीकी उपायों के जरिये सुविधा को और बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करें।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *