• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मिथिलेश रामगोपाल फाउंडेशन द्वारा प्रथम वार्षिक कार्यशाला 2025 नेट ज़ीरो एनर्जी बिल्डिंग्स एवं सतत् डिजाइन विचार पर आयोजित
Image

मिथिलेश रामगोपाल फाउंडेशन द्वारा प्रथम वार्षिक कार्यशाला 2025 नेट ज़ीरो एनर्जी बिल्डिंग्स एवं सतत् डिजाइन विचार पर आयोजित

रायपुर। मिथिलेश रामगोपाल फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के वास्तुकला एवं नियोजन विभाग में प्रथम वार्षिक कार्यशाला 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एयर सिस्टम इंजीनियर्स, रायपुर के श्री सतीश अग्रवाल द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए ₹50,000 की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) देबाशीष सान्याल भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में बी.आर्क. पाँचवे सेमेस्टर के 40 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिन्हें नवा रायपुर में एक शॉपिंग मॉल की डिजाइन तैयार करनी थी। आई. रेनूका को उनकी डिजाइन “Nouveau Flux” के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह डिजाइन तरल संरचनात्मक अभिव्यक्ति और गतिशील ऊर्जा प्रदर्शन की दोहरी अवधारणा पर आधारित है।

Nouveau—आधुनिक, जैविक वक्रों से प्रेरित वास्तु रूप

Flux—प्रकाश प्रवाह और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन
इस डिजाइन की प्रेरणा सूरजमुखी के हेलीओट्रॉपिक मूवमेंट से ली गई है, जिसके अनुसार भवन में एक बायोमैट्रिक काइनेटिक फ़साड प्रस्तावित किया गया है, जो सूर्य के अनुसार घूमता है। डिजाइन लगभग 80% परिचालन ऊर्जा पूर्ति का अनुमान प्रस्तुत करता है।

अनंदिता साहि ने इनडोर और आउटडोर के बीच की सीमाओं को धुंधला करने” की अवधारणा प्रस्तुत की। उन्होंने पुनर्नवीनीकृत कांच वाष्पीकरणीय शीतलन आर्द्रता नियंत्रण प्रणाली के उपयोग का प्रस्ताव दिया।

एस. रूही को ETFE (Ethylene Tetrafluoroethylene) कुशन आधारित रूफिंग सिस्टम प्रस्तावित करने हेतु तृतीय पुरस्कार मिला। उनकी डिजाइन में उच्च डे-लाइट ट्रांसमिशन स्वयं-सफाई तकनीक
का समावेश है और यह खुदरा, भोजन, मनोरंजन व सामाजिक स्थानों का अनूठा संयोजन है। इसी पुरस्कार के संयुक्त विजेता जे. अजय रहे, जिन्होंने शुद्ध ज्यामितीय ब्लॉकों की सरल संरचना पर आधारित डिजाइन प्रस्तुत की।

सांत्वना पुरस्कार इसके अतिरिक्त 5 अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दो माह की कार्यशाला का संचालन एवं मार्गदर्शन डॉ. वंदना अग्रवाल और निकीता बोखड़े द्वारा किया गया।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *