• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आधी आबादी की भागीदारी बढ़ाना समय की मांग : टी.एस. सिंहदेव
Image

आधी आबादी की भागीदारी बढ़ाना समय की मांग : टी.एस. सिंहदेव

सरगुजा। युवा कांग्रेस जिला सरगुजा की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस अवसर पर श्री सिंहदेव ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने संगठन में महिलाओं की कम भागीदारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “आधी आबादी का प्रतिनिधित्व उनके अनुपात के अनुरूप नहीं है, जिसका असर उनकी वास्तविक आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति पर पड़ता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस की राजनीति की शुरुआत करने वाले संगठनों—एनएसयूआई और युवा कांग्रेस—में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बेहद आवश्यक है, ताकि भविष्य में संगठन में सशक्त और जागरूक प्रतिनिधित्व तैयार हो सके। उन्होंने सरगुजा युवा कांग्रेस को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने और ठोस परिणाम देने के निर्देश भी दिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस की राजनीति की नर्सरी है और युवा कांग्रेस प्राथमिक पाठशाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को आत्मसात कर भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने की बात कही।

बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता तथा अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने किया।

बैठक में मो. इस्लाम, इंद्रजीत धंजल, सतीश बारी, प्रितिका विश्वकर्मा, शुभम जायसवाल, विरेन्द्र सिंह, गंगा प्रसाद, उत्तम रजवाड़े, विकास केशरी, शिवराज सिंह, आकाश अग्रहरि, सूरज यादव, सतीश घोष, संजर, भानु रजवाड़े, दीपक जायसवाल, नवनीत सिंह, नितिन तिर्की, सोमा मुखर्जी, निलेश कश्यप, आयुष सोनी, राकेश सोनी, श्रवण यादव, नमित गुप्ता, धर्मेन्द्र झरिया, प्रिंस अभिषेक कुजूर, अखिलेश, राम नारायण, मनरखान, योगेश, रजत, संजय, काजल गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, आदित्य त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *