Image

लोहा बस्तर का और नौकरी आंध्र में : कांग्रेस

ज्ञापन जलाकर कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध
सीएमडी पर ज्ञापन लिए बिना लौटने का आरोप

जगदलपुर। एनएमडीसी के प्रबंधन पर बस्तर के मुद्दों से बचने और स्थानीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात से परहेज करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को एयरपोर्ट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एनएमडीसी के एमडी बिना जानकारी दिए शहर आए और बिना चर्चा किए, बिना ज्ञापन लिए ही चार्टर्ड प्लेन से लौट गए।

सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता नगरनार और बचेली–किरंदुल परियोजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि एमडी वापस जा चुके हैं। इससे नाराज नेताओं ने एयरपोर्ट के बाहर ही एमडी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन की कॉपी को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी नारेबाजी भी की गई।

स्थानीय युवाओं की उपेक्षा का आरोप, आंध्र प्रदेश में भर्ती पर नाराजगी : कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एनएमडीसी स्थानीय बस्तरियाओं को रोजगार देने में लगातार हील-हवाला कर रहा है। उनका कहना था कि जब बस्तर की धरती का लोहा इस्तेमाल किया जा रहा है, तो रोजगार भी यहीं के युवाओं को मिलना चाहिए।

नेताओं ने कहा कि आर्सलर मित्तल द्वारा आंध्र प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है, जबकि कंपनी किरंदुल से पाइपलाइन के जरिए करीब 30 प्रतिशत लोहा बाहर ले जा रही है। ऐसे में बस्तर के युवाओं को रोजगार से वंचित करना अनुचित है।

यह रहे विरोध में शामिल कांग्रेस नेता : विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, हेमू उपाध्याय, अनवर खान, बलराम यादव, एस. नीला, पार्षद सूर्या पानी, जोएस्टिन भवानी, अफरोज बेगम, कोमल सेना, बी. ललिता राव, कमलेश पाठक, विशाल खम्बारी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोहा बस्तर का और नौकरी आंध्र में : कांग्रेस - RaipurNow