• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए सुखद अनुभूति से भरा रामगढ़ व सैनिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण
Image

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए सुखद अनुभूति से भरा रामगढ़ व सैनिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मानव जीवन ज्योति दृष्टिबाधित विद्यालय, बतौली के दिव्यांग विद्यार्थियों को शनिवार को उदयपुर स्थित रामगढ़ पर्यटन केंद्र और सैनिक स्कूल अंबिकापुर का शैक्षणिक एवं भ्रमणात्मक भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को बस के माध्यम से सुरक्षित रूप से भ्रमण कराया गया।

रामगढ़ पहुंचने पर विद्यार्थियों को वहां स्थित विभिन्न पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई। भले ही दृष्टिबाधित विद्यार्थी भगवान राम को नेत्रों से न देख सके, लेकिन रामगढ़ की पावन हवा, वृक्षों की सरसराहट, बहते जल की मधुर ध्वनि, शीतल समीर और पक्षियों के मधुर कलरव के माध्यम से उन्होंने भगवान राम की उपस्थिति को आत्मिक रूप से अनुभव किया। यह अनुभव बच्चों के लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों से बच्चों के आत्मविश्वास, आनंद और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिला।

इसके पश्चात विद्यार्थियों को सैनिक स्कूल अंबिकापुर का भ्रमण कराया गया। यहां बच्चों को सैन्य अनुशासन, परिसर की जानकारी दी गई तथा टैंक और तोप जैसे सैन्य संसाधनों को स्पर्श कर उनके बारे में जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में देशभक्ति और साहस की भावना का विकास हुआ।

समस्त भ्रमण कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से विद्यालय वापस पहुंचाया गया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण व्ही.के. उके सहित विद्यालय एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस संवेदनशील और मानवीय पहल के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर विलास भोसकर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए सुखद अनुभूति से भरा रामगढ़ व सैनिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण - RaipurNow