• Home
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी केंद्रों की क्षमता बढ़ाने व व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, खाघ मंत्री से मिले विधायक रामकुमार टोप्पो
Image

धान खरीदी केंद्रों की क्षमता बढ़ाने व व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, खाघ मंत्री से मिले विधायक रामकुमार टोप्पो

अंबिकापुर/सीतापुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से किसानों के धान की खरीदी शुरू हो चुकी है, जो 31 जनवरी तक चलेगी। राज्य सरकार किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। इसी बीच धान खरीदी केंद्रों में प्रतिदिन तय क्षमता के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के किसान लगातार शिकायत कर रहे हैं कि धान खरीदी केंद्रों में प्रतिदिन निर्धारित लिमिट कम होने से उनकी पैदावार समय पर नहीं बिक पा रही है। इसे देखते हुए किसान प्रतिदिन की धान खरीदी क्षमता को दुगुना करने की मांग कर रहे हैं, ताकि वे तय समय-सीमा में आसानी से धान विक्रय कर सकें।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने खाघ मंत्री दयालदास बघेल से चर्चा कर किसानों को राहत देने की मांग उठाई। विधायक ने मंत्री से अनुरोध किया कि धान खरीदी केंद्रों में प्रतिदिन निर्धारित खरीदी क्षमता को बढ़ाकर दुगुना किया जाए, जिससे क्षेत्र के किसान बिना परेशानी के अपनी फसल बेच सकें और उनकी कठिनाइयों में कमी आए।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्थाओं और कमियों को दूर कराने के लिए विभागीय सचिव से भी मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कागजों में भले ही व्यवस्था सुचारु दिखाई दे रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर कई खामियां मौजूद हैं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं ग्राउंड पर जाकर निरीक्षण करें और वास्तविक स्थिति की जानकारी लें।

उन्होंने कहा कि धान विक्रय के लिए केंद्रों में पहुंचने वाले किसान भाइयों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी तकलीफ दूर करना हम सबका दायित्व है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धान खरीदी केंद्रों की क्षमता बढ़ाने व व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, खाघ मंत्री से मिले विधायक रामकुमार टोप्पो - RaipurNow