• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राज्य युवा महोत्सव बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर तक
Image

राज्य युवा महोत्सव बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर तक

14 विद्याओं में प्रतियोगिताएं, 4 हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

रायपुर । प्रदेश में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर 2025 तक बिलासपुर में किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिताएं राज्य खेल परिसर बहतराई और पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित होंगी। जिला स्तरीय युवा महोत्सवों के विजेता प्रतिभागी और दल इसमें भाग लेंगे। चयनित विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर बिलासपुर को आवास, परिवहन, सुरक्षा, मंच, तकनीकी और अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करें।

4 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

राज्य युवा महोत्सव में प्रतिभागी, निर्णायक, अधिकारी और कर्मचारी मिलाकर लगभग 4 हजार लोग शामिल होंगे। महोत्सव में करीब 14 विद्याओं में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें लोक नृत्य, पंथी, राउत नाचा, सुआ, कर्मा नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, नवाचार, पारंपरिक वेशभूषा, रॉक बैंड सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे।

उद्घाटन के साथ खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स का लॉन्च

अधिकारियों ने बताया कि 23 दिसंबर को उद्घाटन समारोह के अवसर पर खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स का लॉन्चिंग सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन और बैंड शो भी होंगे।

युवाओं के लिए योजनाओं के स्टॉल

मुख्य समारोह स्थल पर युवाओं के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें रोजगार एवं पंजीयन, ग्रामोद्योग, परिवहन, पंचायत, वन एवं समाज कल्याण सहित अन्य विभाग शामिल होंगे।

विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

आवास, परिवहन, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, विद्युत, मंचीय व्यवस्था, रंग-रोगन एवं मरम्मत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। प्रतिभागियों को वेलकम किट खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।

बैठक में सचिव कृषि एवं पशुपालन शहला निगार, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, सचिव खेल एवं युवा कल्याण यशवंत कुमार, ग्रामोद्योग सचिव श्याम धावड़े सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *