• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की आशंका, रात में बनी सड़क सुबह उखड़ी, वीडियो वायरल
Image

अंबिकापुर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की आशंका, रात में बनी सड़क सुबह उखड़ी, वीडियो वायरल

अम्बिकापुर। अंबिकापुर में एक बार फिर सड़क निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। शहर में गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण की हैरान करने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि रात में बनाई गई सड़क सुबह होते ही उखड़ती नजर आई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल, अंबिकापुर शहर से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख सड़कों की हालत लंबे समय से बदहाल थी। शहरवासियों द्वारा लगातार सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की जा रही थी। मांग के बाद सड़कों के निर्माण और पेज रिपेयरिंग का कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन कार्य शुरू होते ही कई जगहों पर विवाद सामने आने लगे।
ताजा मामला अंबिकापुर शहर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे-43 (NH-43) का है। सदर रोड क्षेत्र में कराए जा रहे पेज रिपेयरिंग कार्य के दौरान गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच विभाग द्वारा रात में बनाई गई सड़क सुबह होते ही उखड़ने लगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विभाग और ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
इधर, सड़क मरम्मत को लेकर उठे सवालों पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा ने कहा:
“लंबे समय बाद सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। शासन से मिलने वाली राशि का सही उपयोग होना चाहिए। यदि ठेकेदार द्वारा मानक अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया, या राशि का दुरुपयोग पाया गया, तो संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन और एनएच विभाग की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कब और क्या कार्रवाई की जाती है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *