• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर पहुंचे AICC सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह देव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, टूर्नामेंट कार्यक्रम में हुए शामिल
Image

सूरजपुर पहुंचे AICC सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह देव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, टूर्नामेंट कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजपुर। AICC सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह देव आज नववर्ष के अवसर पर सूरजपुर पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की।
सूरजपुर प्रवास के दौरान आदितेश्वर शरण सिंह देव जिले में आयोजित होने वाले एक टूर्नामेंट कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने एक शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की।
वहीं अंबिकापुर में वायरल हो रहे एक व्हाट्सएप चैट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए AICC सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार और एक सोच है। इसी विचारधारा से सभी लोग जुड़े हुए हैं और इसी सोच के साथ मजबूती से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आदितेश्वर शरण सिंह देव, सदस्य AICC उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा समावेशी है और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है ।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *