• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दर्शन से पहले हादसा, चलती टाटा मैजिक में लगी आगधू-धू कर जला वाहन, 8 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Image

दर्शन से पहले हादसा, चलती टाटा मैजिक में लगी आगधू-धू कर जला वाहन, 8 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। चंद्रपुर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रही टाटा मैजिक वाहन में चलते समय अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।
वाहन में ग्राम कुमहरता के 8 लोग सवार थे। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन रोक दिया, जिसके बाद सभी यात्रियों ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *