• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एक्सपायरी धान मंडी में खपाने की साजिश नाकाम, 300 बोरी जब्त
Image

एक्सपायरी धान मंडी में खपाने की साजिश नाकाम, 300 बोरी जब्त

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर वार्ड नंबर–2 में अवैध रूप से एक्सपायरी धान को मंडी में खपाने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। यहां बंद पैकेट में रखे एक्सपायरी धान को खोलकर बोरे में भरते हुए लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। बरामद धान की कीमत करीब 3 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है।
मामले का खुलासा प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील ने जागरूक नागरिकों के साथ मिलकर किया। जानकारी के अनुसार, 300 बोरी एक्सपायरी धान को सिलफिली धान समिति में बेचने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए प्लास्टिक पैकेट फाड़कर धान को नए बोरे में भरा जा रहा था, जबकि पुराने पैकेटों को आग में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही थी।
इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही खाद्य विभाग हरकत में आया। फूड इंस्पेक्टर चित्रकांत ध्रुव ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 300 बोरी धान जब्त कर लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में सुभाषनगर स्कूल पारा निवासी केसव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह को आरोपी बनाया गया है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि इससे पहले भी इस तरह का धान मंडी में खपाया गया है या नहीं।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *