• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गणतंत्र दिवस समारोह में भिलाई नगर निगम की स्वच्छता-आधारित झांकी को सभी ने सराहा
Image

गणतंत्र दिवस समारोह में भिलाई नगर निगम की स्वच्छता-आधारित झांकी को सभी ने सराहा

दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में नगरपालिक निगम भिलाई द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक सहभागिता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता-आधारित झांकी को सभी ने सराहा। समारोह के मुख्य अतिथि तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री शहरी विकास विभाग, कार्य-मंत्रालय थे। समारोह में दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल , भिलाई नगरनिगम आयुक्त राजीव पांडेय सहित आलाधिकारी स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। यह झांकी केवल एक दृश्य प्रस्तुति न होकर, स्वच्छता के प्रति जागरूक सोच और सामूहिक संकल्प का सशक्त प्रतीक रही।
झांकी के माध्यम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले सफाई-मित्रों के योगदान को सम्मानपूर्वक प्रदर्शित किया गया। प्रतिदिन शहर की सेवा में तत्पर ये कर्मशील योद्धा, सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के साथ स्वच्छ भिलाई के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका
निभा रहे हैं। झांकी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ शहर की नींव स्वच्छ घर और स्वच्छ आसपास से ही रखी जाती है। झांकी प्रदर्शन के दौरान
भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोनल हेल्थ ऑफिसर हेमंत मांझी, पी आई यू अभिनव ठोकने, शुभम पाटनी उपस्थित थे। इस अवसर पर झांकी में भिलाई-दुर्ग शहर के लिए प्रस्तावित 150 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया।
यह संयंत्र शिवनाथ नदी में मिलने वाले तेलहा नाला एवं कोसा नाला क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा, जहाँ आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक उपचार किया जाएगा। उपचारित जल का उपयोग उद्योगों एवं सिंचाई जैसे उपयोगी कार्यों में किया जा सकेगा,
जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा शिवनाथ नदी की स्वच्छता और शुद्धता दीर्घकाल तक सुनिश्चित की जा सकेगी।
झांकी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को भावनात्मक दृश्य के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह दिखाया गया कि लापरवाही से फेंका गया प्लास्टिक किस प्रकार पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए घातक सिद्ध होता है। इसके माध्यम से नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का त्याग कर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की गई। साथ ही, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण का संदेश भी झांकी में स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया। घर से ही कचरे को अलग-अलग करके स्वच्छता अभियान को अधिक प्रभावी और सफल बनाया जा सकता है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *