रायपुर। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा रामनगर स्थित कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीतों के साथ महापुरुषों का स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्थानीय शालेय छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को गणवेश, कॉपी, पेन-पेंसिल, टिफिन, वाटर बॉटल सहित मिष्ठान वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
संस्था द्वारा संचालित नियमित निःशुल्क भोजन सेवा के तहत 2130वें दिन भी सेवा कार्य जारी रहा। संस्थापक मो. सज्जाद खान एवं संस्था के सदस्यों ने शासकीय डीकेएस अस्पताल पहुंचकर मरीजों के परिजनों को पौष्टिक भोजन के साथ मिष्ठान (सेव बूंदी) का वितरण किया।
इस अवसर पर अनिल शुक्ल, जुबैर खान, अजहर शरीफ, वसीम अकरम, राजकुमार साहू, नौशाद, फराज खान, प्रीति जैन, रिंकी शुक्ला, कोमल, सलमा बेगम, कुलविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।














