• Home
  • छत्तीसगढ़
  • डाॅ. सलीम राज ने वक्फ बोर्ड कार्यालय व विभिन्न वक्फ संस्थानों में किया ध्वजारोहण
Image

डाॅ. सलीम राज ने वक्फ बोर्ड कार्यालय व विभिन्न वक्फ संस्थानों में किया ध्वजारोहण

रायपुर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ने वक्फ बोर्ड कार्यालय, रायपुर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया और उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद फिरोज खान, फैसल रिजवी (वरिष्ठ अधिवक्ता), रियाज हुसैन, बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिम्मी नाहिद, लेखा अधिकारी पवन कुमार सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर डाॅ. सलीम राज द्वारा रायपुर स्थित विभिन्न वक्फ संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। इनमें बड़ी ईदगाह–दरगाह हजरत सैयद पहलवान शाह बाबा र.अ., मस्जिदे मोहम्मदी, मोहम्मदी पब्लिक स्कूल, लाखे नगर ईदगाहभाठा, मस्जिद हजरत गरीब नवाज कमेटी मुस्लिम हॉल आरडीए कॉलोनी, संजय नगर रायपुर सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।
इन कार्यक्रमों में संबंधित वक्फ संस्थानों के मुतवल्ली, कमेटी पदाधिकारी, समाज प्रमुख, आम नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर डाॅ. सलीम राज ने राष्ट्रीय पर्व को आपसी एकता, अमन और भाईचारे के साथ मनाने तथा देश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित वक्फ संस्थानों में भी संबंधित मुतवल्ली एवं कमेटियों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *