• Home
  • खेल
  • वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेन्ट्रल जोन ट्रायल संपन्न, 76 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
Image

वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेन्ट्रल जोन ट्रायल संपन्न, 76 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग का चयन ट्रायल 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है। चयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों को कुल पाँच जोन में विभाजित किया गया है।
इसी क्रम में गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को सेन्ट्रल जोन का ट्रायल आरडीसीए मैदान, तेलीबांधा रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में रायपुर, महासमुंद एवं भिलाई जिले की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेन्ट्रल जोन ट्रायल में कुल 76 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें अंडर-15 वर्ग की 25 तथा अंडर-19 वर्ग की 51 खिलाड़ी शामिल रहीं।
खिलाड़ियों का मूल्यांकन प्रारंभिक बल्लेबाज, मध्यक्रम बल्लेबाज, तेज गेंदबाज एवं स्पिन गेंदबाज की श्रेणियों में विभाजित कर किया गया। चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, फिटनेस एवं खेल समझ का बारीकी से आकलन किया गया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *