• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गाली देने पर दोस्त का कत्ल: तालाब में डुबोकर हत्या, शव को पत्थर से दबाया; बेरला पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
Image

गाली देने पर दोस्त का कत्ल: तालाब में डुबोकर हत्या, शव को पत्थर से दबाया; बेरला पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

बेमेतरा। जिले के बेरला थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। क्या सिर्फ गाली देने पर कोई अपने ही दोस्त की हत्या कर सकता है? बेरला पुलिस ने जिस वारदात का खुलासा किया है, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
मामला 25 जनवरी की रात का है, जब प्रवीण उर्फ प्रीत द्विवेदी नामक युवक अचानक लापता हो गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने प्रवीण के दोस्तों ढालेंद्र उर्फ संजू और वैभव सोनी से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाला सच सामने आया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ और गाली-गलौज शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि प्रवीण द्वारा गाली दिए जाने पर ढालेंद्र आक्रोशित हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खरगा तालाब के पास दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान ढालेंद्र ने प्रवीण का गला पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पानी में ही छिपाने के लिए उसके ऊपर एक भारी पत्थर रख दिया गया।
हालांकि, इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजनों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मामले में कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और लेन-देन के बाद कार्रवाई की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बड़ी संख्या में बेरला थाना पहुंचकर घेराव किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
क्या बोले जिम्मेदार
राजकुमार साहू, थाना प्रभारी, बेरला: उन्होंने कहा कि मामले में सभी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। किसी को भी बचाया नहीं जा रहा है।
यतीश द्विवेदी, मृतक का चाचा: उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में और लोग भी शामिल हैं, लेकिन पुलिस केवल चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई कर रही है।
विशाल राज देशलहरा, अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला: उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
महेंद्र भट्टर, नगरवासी: उन्होंने कहा कि घटना से पूरे नगर में भय का माहौल है और लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ रहा है।
शिव सिन्हा, सभापति: उन्होंने मांग की कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है, वहीं बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026
1 Comments Text
  • bizstarz casino bonus code says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Very good info. Lucky me I recently found your blog by accident (stumbleupon). I’ve book marked it for later!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *